Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur वीशू परमार बने दि देहरा फ्रेंड को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सबसे युवा...

वीशू परमार बने दि देहरा फ्रेंड को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी के सबसे युवा डायरैक्टर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा महामंत्री विनोद परमार के पुत्र वीशू परमार को दि देहरा फ्रेंड को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड हैड ऑफिस देहरा, जिला कांगड़ा का सबसे युवा डायरैक्टर बनने का गौरव हासिल हुआ है। दि देहरा फ्रेंड को-आपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड चार जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना तथा पंजाब में होशियारपुर में कार्यरत है। वीशू सोसायटी के सबसे बड़े जोन मुबारकपुर से सर्वसम्मति के साथ डायरैक्टर चुने गए हैं।

Advertisements

वीशू ने बताया कि यह सोसायटी 1968 से कार्यरत है और उनके पिता विनोद परमार भी इस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डारैक्टर पद पर सेवाएं निभा चुके हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट की बेहतरी के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की बात कही। वीशू ने कहा कि पिता की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन व आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here