Monday, October 26, 2026
Home Latest 8 डी.आर.ओ. और 32 तहसीलदारों के तबादले, हरमिंदर सिंह होंगे होशियारपुर के...

8 डी.आर.ओ. और 32 तहसीलदारों के तबादले, हरमिंदर सिंह होंगे होशियारपुर के तहसीलदार

transfers-punjab

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के राजस्व मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने 8 जिला राजस्व अधिकारियों और 32 तहसीलदारों के तबादले और तैनातियां की हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला राजस्व अफ़सर जसवंत सिंह को गुरदासपुर से बदल कर रूपनगर, गुरजिन्दर सिंह बैनीपाल को रूपनगर से एस.ए.एस. नगर, राजीव पाल को मोगा से होशियारपुर, अमनपाल सिंह को होशियारपुर से गुरदासपुर, बलविन्दर पाल सिंह को एस.ए.एस. नगर से मोगा, किरनजीत सिंह टिवाना को फतेहगड़ साहिब से बठिंडा, अमरदीप सिंह थिंद को बठिंडा से फतेहगड़ साहिब और जशनजीत सिंह को कपूरथला से जालंधर, अतिरिक्त प्रभार कपूरथला में लगाया गया है।

Advertisements

इसी तरह तहसीलदार मनदीप सिंह मान को शाहकोट से मुकेरियां, तरसेम सिंह को मुकेरियाँ से भुलत्थ, रमेश कुमार को गुरूहरसहाए से तरन तारन, राम कृष्ण को समाना से पातड़ां, सुखपिन्दर कौर को मोरिंडा से एस.ए.एस. नगर, बादलदीन को अहमदगड़ से मलेरकोटला और अतिरिक्त प्रभार अहमदगड़, सराज अहमद को मलेरकोटला से संगरूर, संजीव कुमार को एस.ए.ऐस. नगर से सब रजिस्ट्रार, बठिंडा, राजपाल सिंह सेखों को रूपनगर से सब रजिस्ट्रार, एस.ए.एस. नगर, दर्शन सिंह -2 को फाजिल्का से जलालाबाद अतिरिक्त प्रभार गुरूहरसहाए, मनजीत सिंह भंडारी को पातड़ां से फाजिल्का, सन्दीप सिंह को बलाचौर से समाना, अमनदीप चावला को तरनतारन से बलाचौर, रणजीत सिंह को मुनक से सब रजिस्ट्रार, लुधियाना (वेस्ट), मनजीत सिंह राजला को भुलत्थ से खमानो, करन गुप्ता को सब रजिस्ट्रार, लुधियाना (वेस्ट) से खन्ना, अजीत पाल सिंह को टी.ओ.एस.डी., पटियाला से लुधियाना (वेस्ट), मनदीप सिंह ढिल्लों को लुधियाना वेस्ट से लुधियाना ईस्ट, नवदीप सिंह भोगल को मजीठा से रूपनगर, इन्द्रदेव सिंह को फगवाड़ा से नकोदर और अतिरिक्त प्रभार शाहकोट, हरकरम सिंह को दसूहा से फगवाड़ा, लखविन्दर सिंह को गड़शंकर से दसूहा, भुपिन्दर सिंह को नकोदर से गड़शंकर, हरमिन्दर सिंह को जालंधर -2 से होशियारपुर, अरविन्दर प्रकाश वर्मा को होशियारपुर से शहीद भगत सिंह नगर, अदित्या गुप्ता को शहीद भगत सिंह नगर से जालंधर -2, लखविन्दर सिंह को बटाला से श्री आनंदपुर साहिब, अरविन्द कुमार सलवान को डेरा बाबा नानक से बटाला और अतिरिक्त प्रभार डेरा बाबा नानक, सरोज रानी को मोड़ से धारकलां, प्रवीण छिबड़ को धारकलां से बंगा, शिश पाल को बंगा से तलवंडी साबों और अतिरिक्त प्रभार मोड़ और रवीन्द्र कुमार बांसल को निहाल सिंह वाला से खरड़ लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here