Monday, October 12, 2026
Home Himachal मण्डल हमीरपुर भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव जीत...

मण्डल हमीरपुर भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए लोकसभा चुनाव जीत के टिप्स

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल हमीरपुर की एक विशेष बैठक आज 23 जुलाई को स्थानीय परिधि गृह में मण्डलाध्यक्ष बलदेव धीमान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक नरेन्द्र ठाकुर , जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारेलाल शर्मा, रशील सिंह मनकोटिया, ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अजय शर्मा विशेष रूप से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को 2019 लोकसभा चुनावों की जीतने के लिए विशेष टिप्स दिए।

Advertisements

बैठक में तय किया गया कि 26 जुलाई को मण्डल स्तर पर कारगिल विजय दिवस का आयोजन बरोह किसान भवन में किया जाएगा। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने इसके लिए सभी तैयारियां एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। ए.पी.एम.सी के चेयरमैन एवं जिला भाजपा महामन्त्री अजय शर्मा ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को लोक सभा का मुख्य सचेतक बनाने से हमीरपुर जिला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है इसके लिए प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, का हार्दिक धन्यवाद किया जाए। सभी वरिष्ठ नेताओं का उपस्थिति मेें मण्डल इकाई ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और ध्वनिमत से पारित कर प्रधान मन्त्री का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी, आर्दशकान्त, सुमन कपिल, सुरेश सोनी, उषा बिरला, तेज प्रकाश चोपड़ा, हरीश शर्मा, युद्धवीर पठानिया, कृष्ण चन्द, त्रिलोक डडवाल, सजीव ठाकुर ,तेन सिंह, पंकज मिन्हास , सुनीला सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here