वन महोत्सव के तहत पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया पौधारोपण

होशियारपुर/टांडा उड़मुड(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। लायंस क्लब टांडा हरमन की टीम ने सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल टांडा में वनमहोत्सव के तहत पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण किया। क्लब के प्रधान बलराज कुमार कुमरा के नेतृत्व में प्रिंसिपल दविंदर कलसी की मौजूदगी में क्लब सदस्यों ने स्कूल के मैदान में पौधारोपण करते हुए स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

Advertisements

इस मौके हरप्रीत सिंह , गुरपाल सिंह , ओंकार सिंह , सुखदेव सिंह , बलवंत सिंह , समेत तक्खी , नरिंदर मंगल , कमल अरोड़ा , सोनू मेहता , मास्टर बलबीर सिंह , अनुराग अरोड़ा , सुखविंदर सिंह राजा , कुलदीप सिंह , इकबाल सिंह पड्डा , हरविंदर सिंह , विपुल सिंह मुल्तानी , अंजू , नीलम , सतपाल सिंह , सतविंदर सिंह , प्रवीण गुरचरण सिंह इत्यादि भी मौजूद थे। इसी तरह लायंस क्लब टांडा गौरव की ओर से स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में वन महोत्स्व मनाते हुए पर्यवरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण करते हुए लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।

क्लब प्रधान जसदेव सिंह रामगढिय़ा के नेतृत्व में एसएमओ टांडा डा.केवल सिंह व पूर्व जिला गवर्नर राजीव कुकरेजा ने पौधारोपण कर मुहिम की शुरुआत की। इस दौरान समूह क्लब सदस्यों ने शिमला पहाड़ी पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके दलजीत सिंह सोढी , रोहित टंडन , सुधीर सोंधी बावा , सुरेश जैन , राकेश कुमार चीनू , इंदरजीत बिम्ब , रुपिंदर सिंह चत्तोवाल , एडवोकेट हरदीप सिंह , आकाशदीप सिंह , मनजिंदर गोल्डी , सुखबीर मालवा , दीपक जैन , बलविंदर खुराना , डा.उपासक भगत इत्यादि भी मौजूद थे।

इसी तरह गांव जौहल के सरकारी स्कूल में गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल मुखी वरिंदर सिंह ने लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरणा दी। इस मौके पंडित विजय कुमार उपप्रधान जिला कांग्रेस , कुलवंत सिंह , सूबेदार मनोज शर्मा , शेर सिंह , कुलदीप सिंह ,परमजीत सिंह , सुखबीर सिंह , सरजू दूबे , जतिंदर ,लेखराज , धन्ना राम , सिमरन सिंह , प्रदीप सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here