शहादत का सम्मान करना ही प्रत्येक भारतीय नागरिक का प्रथम कर्तव्य: नरेन्द्र अत्री

हमीरपुर( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। देश की आन, बान, शान के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले देश के शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। आज हम अपने घरों में महफूज हैं, क्योकि हमारें वीर सैनिक सरहद पर अपनी जान को हथेली पर रख कर हमारी सरहदों की सुरक्षा में तैनात हैं, और राष्ट्र पर अपने प्राण न्यौछावर करने को तत्पर हैं।

Advertisements

यह बात प्रदेश भाजपा सह-मीडिया प्रभारी नरेन्द्र अत्री ने टिहरा पंचायत में सम्बधित अमर शहीद देशराज पठानिया के धर में अमर शहीद को नमन व परिजनों को स्थानिय टिहरा पंचायज एवं अटल वेल्फेयर सोसायटी की ओर से सम्मानित करने के उपरान्त कही। इस मौके पर कारगिल युद्व में शहीद हुए अमर जवानों को याद किया गया एवं नमन किया गया तथा शहीद के परिजनों को शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अत्री ने कहा कि कारगिल युद्व के दौरान बहुत ही विकट परिस्थितियों में हमारे जांबाज सैनिको के अदभुत शौर्य एवं पराक्रम दिखाते हुए दुष्मन को खदेडा था एवं विजय हासिल की थी।

-कारगिल विजय दिवस पर टिहरा में शहीद के घर जा कर किया परिजनों को नमन

हम भारत मां के अमर सपूतों को शत-शत नमन करते हैं। चाहे रेगिस्तान में तपती गर्मी हो या सियाचिन की कंपकंपाती सर्दी, हमारें वीर जवान दिन रात भारत मां की रक्षा के लिए डटे हुए है। भारत का हर नागरिक इन वीर सैनिकों की तरफ से देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों और उनके परिवारों को सलाम करता हैं। इस मौके पर स्थानिय टिहरा पंचायत प्रधान सुरेन्द्र पठानिया ने भी अपने विचार रखे एवं अमर शहीद दश राज पठानिया को नमन किया। इस मौके पर कैप्टन रत्न पाल राणा, रिटायर्ड ज्ञान सिह, रिटायर्ड हरि सिह, मेहर सिह, संतोश सन्नी, रवि पठानिया, मनोज वर्मा, अश्वनी कुमार, सन्नी आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here