युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर बांटे 1300 पौधे

होशियारपुर/टांडा उड़मुड (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस पौधों की छबील लगा कर मनाया। ‘एक रुख सौ सुख’ मुहिम के तहत हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां व यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत सिंह मंटू लाली के दिशा निर्देशों अधीन सरकारी अस्पताल चौंक में करवाए गए समागम मौके युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जंगलात विभाग की टीम के सहयोग से लगभग 1300 के करीब पौधे लोगों में बाँटें। इस दौरान यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता हरदीप साबी, गोल्डी कल्याणपुर, सुखविंदर जीत सिंह बीरा, गुरसेवक मार्शल व पवनदीप भेला ने कहा कि युवा कांग्रेस पंजाब में वातावरण संभाल का संदेश देते हुए एक लाख से भी ज़्यादा पौधे छबील के रूप में लोगों को वितरित करेगी।

Advertisements

इस दौरान डी.एस.पी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल्ल ने इस छबील में हिस्सा लेते हुए युवा कार्यकर्ताओं द्वारा इस समाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हमे ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने की आवश्यकता है। इस दौरान रेंज अफसर दलजीत कुमार, इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, नगर कौंसल प्रधान हरिकृष्ण सैनी, सुक्खा रड़ा, मनी शहबाज़पुर, सुखराज सिद्धू, रविंदरपाल सिंह गोरा, शरणजीत सिंह, राजेश लाडी, बिल्ला ज़हूरा, गुरवीर सिंह, अश्वनी ज़हूरा, सतनाम सिंह झज्जी गांव, हैप्पी बस्ती, जस्सी राजपुर, गुरप्रीत सिंह गुरी, लाडी गिल, परविंदर शहबाज़पुर, हरचेत सिंह, गुरमीत कल्याणपुर, अनिल पिंका, गुरमुख सिंह, रूप लाल इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here