
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही। प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ हमीरपुर में भी तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

हमीरपुर नगर में सुबह के समय नादौन चौक के पास वन विभाग के रिहायशी मकानों के पास सूखे पेड़ गिरने से महिला और पुरुष घायल हो गए। हादसे में महिला के दांत टूट गए और पीठ में गहरी चोटें लगी। स्थानीय लोगों ने जल्दी से पेड़ की टहनियों को हटाया और तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जब उक्त महिला व पुरुष नादौन चौक के पास जा रहे थे तो अचानक ही पेड़ नीचे गिर गया और इसकी चपेट में वो दोनों आ गए।












