Saturday, October 17, 2026
Home Himachal अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जारी रहेगी प्रगति: नरेश शर्मा

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जारी रहेगी प्रगति: नरेश शर्मा

दौलतपुर चौक (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से रिकार्ड मतों से विजय हासिल करने पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को दौलतपुर चौक से भाजपा नेता नरेश शर्मा डिंपल व उनके साथियों ने बधाई दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में लोगों की समस्याओं के हल, अपने क्षेत्र की प्रगति करवाने के चलते लगातार चौथी बार अनुराग ठाकुर ने भारी मतों से जीत हासिल की है। अनुराग ठाकुर की जीत के बाद लोकसभा हमीरपुर में त्यौहार जैसा माहौल है और लोग मिठाई बांटकर व ढोल धमाकों के बीच नाचकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। नरेश शर्मा ने बताया कि अनुराग को चाहने वालों का व उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में हमीरपुर क्षेत्र में व हिमाचल में विकास काम जारी रहेंगे। पूरा देश मोदी सरकार की नीतियों से भली भांति परिचित है जिसके कारण देश की जनता नरेंद्र मोदी को पुन: सत्ता में लाने के लिए सफल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here