नवीन व विकसित दिशाओं की तरफ अग्रसर होगा देश: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से नरेंद्र मोदी के पुन: प्रधानमंत्री बनने पर और लोकसभा होशियारपुर में भाजपा-अकाली के सांझे उम्मीदवार सोम प्रकाश की जीत पर पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद को बधाई देने पहुंचे।

Advertisements

पार्षद बिट्टू ने कहा कि अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम आज शहरवासियों के सामने हैं। तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शहर के विकास के लिए अपनी कर्मठता के साथ मेहनत कर रहे हैं और अब पुन: उन्हें जनता की सेवा का मौका मिला है जिसमें वह और बढिय़ा परिणाम लेकर आएंगे।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने मेहनती वर्करों व जनता के सहयोग का आभार व्यक्त करते कहा कि फगवाड़ा में विधायक रहते हुए सोम प्रकाश ने जो जनहित के काम किए हैं, उसी की तर्ज पर अब होशियारपुर में भी उन्नति के पथ पर काम होंगे। देश की जनता ने पूरे विश्वास के साथ एक बार फिर से मोदी सरकार के हाथ में बागडोर सौंप दी है। जिससे देश सुरक्षित तो हुआ ही है और साथ ही साथ अब विकास के नए राह भी उत्पन्न होंगे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, विनोद परमार, गुरदेव सिंह, धर्मवीर भाटिया, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here