Saturday, October 17, 2026
Home Latest विकास कार्यों की सूची बनाने हेतु 8 को होगी बैठक, शहरवासियों से...

विकास कार्यों की सूची बनाने हेतु 8 को होगी बैठक, शहरवासियों से पहुंचने की अपील

गढ़शंकर/होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा गढ़शंकर व माहिलपुर शहर के विकास के लिए 6 करोड़ के विकास कार्योंं के प्रस्ताव मांगे हैं। जिसके तहत गढ़शंकर व माहिलपुर की जनता से भेंटकर सभी विकास कार्यों की सूचियां तैयार की जाएगी।

Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि 8 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक गढ़शंकर-श्री अनदंपुर साहिब रोड़ पर स्थित पैट्रोल पंप पर लोगों से मिलकर शहर के विकास कार्यो की सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास करवाने हेतु कल दोपहर 2 से 5 बजे तक वह कार्यक्रम स्थान पर पहुंचकर विकास कार्यों पर सूची बनवाने के लिए विचार चर्चा करने पुहंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here