Tuesday, October 20, 2026
Home Uncategorized पंजाब सरकार ने 259 टन खाद्य सामग्री केरल भेजी: सरकारिया

पंजाब सरकार ने 259 टन खाद्य सामग्री केरल भेजी: सरकारिया

चंडीगढ(द स्टैलर न्यूज़)। बाढ़ की मार से पीडि़त केरल राज्य के लोगों के लिए पंजाब सरकार द्वारा अब तक 259 टन से भी ज्यादा की खाद्य सामग्री सहायता के तौर पर भेजी जा चुकी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए निर्देशों के बाद राजस्व विभाग की एक उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय टीम खाद्य सामग्री सहित 18 अगस्त को केरल भेजी गई थी जहाँ वह एक हफ्ते से राहत कामों संबंधी केरल और पंजाब के बीच तालमेल में व्यस्त है।

Advertisements

राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का ऐलान किया था जिसमें से 5 करोड़ रुपए केरल के मुख्यमंत्री राहत फंड में तबदील किये गए हैं जबकि बाकी राशि की खाद्य सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि वायु सेना के 9 जहाजों के द्वारा पहले से ही तैयार भोजन के पैकेट, बिस्कुट, रस, चीनी, चाय, सुखा दूध और पीने वाले पानी की बोतलें भेजी गई हैं। श्री सरकारिया ने आगे बताया कि पंजाब द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री वायु सेना के जहाजों में से उतारते समय केरल निवासियों की तरफ से थैंक्स फॉर पंजाब (धन्यवाद पंजाब) के नारों ने समूह पंजाब निवासियों को भावुक कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने हमारी जि़म्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि ज़रूरत के अनुसार केरल के लिए और राहत सामग्री भी एकत्रित की जायेगी। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने राहत कामों में पंजाबियों को आगे आने की अपील भी की। अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिश्नर राजस्व एम.पी. सिंह ने बताया कि पंजाब द्वारा केरल भेजी गई तीन सदस्यीय टीम में राजस्व विभाग के लैंड रिकार्डज़ के डायरैक्टर बसंत गर्ग, फिल्लौर के तहसीलदार तपन भनोट और फतेहगढ़ साहिब के तहसीलदार गुरजिन्दर सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह टीम तिरुवनंतपुरम में तैनात है जो कि राहत कार्यों को बढिय़ा तरीके से अंजाम देने के लिए केरल सरकार के साथ तालमेल में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here