मेहनती लोगों को कई योजनाएं देकर जीवनयापन में की है मदद: सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी धर्म निरपेक्ष छवि है और यह छवि ही भारत की सबसे बड़ी ताकत भी है। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के सपुत्र साहिल सांपला ने मेहनती लोगों के संग रक्षा बन्धन का त्यौहार मनाते हुए कहे।

Advertisements

साहिल सांपला ने कहा कि त्यौहार तभी दिल से मनाया जाता है जब आस-पास का माहौल खुशनुमा हो। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी केन्द्र सरकार ने मेहनती लोगों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं देकर इन्हें जीवनयापन में मदद की है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव पंचनंगला ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने सदैव मेहनती लोगों की भावनाओं को समझा है और उन्हे पेश आने वाली समस्याओं से वह भली-भांति अवगत है। इसलिए विजय सांपला का हमेशा प्रयास रहा है कि उनके इलाके के मेहनती लोगों को कोई समस्या न आए। इस मौके पर विशाल, गणेश, बाबू राम, शाम बिहारी, रिंकू, कांशी राम, राजू व सनी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here