सरकार तो अकाली चला रहे हैं, भाजपा तो मूक दर्शक है: कैप्टन अमरेन्द्र सिंह

C3 copy
-विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में ललकार रैली दौरान कैप्टन ने भरी हुंकार
-कहा, प्रदेश को बचाने के लिए जनता की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस
होशियारपुर, (संदीप डोगरा): प्रदेश को आज संगत दर्शन की नहीं बल्कि इसकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आधुनिक योजनाओं की जरूरत है। उक्त विचार कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब एवं लोकसभा में नेता विपक्ष ने होशियारपुर में हुई ललकार रैली दौरान स्टैलर न्यूज के साथ बातचीत में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा किए जा रहे संगत दर्शन कार्यक्रम बीते समय की बात हैं। आज के तेज रफ्तार समय के साथ चलने की जरूरत है, इसी में प्रदेश की भलाई है। स्टैलर न्यूज द्वारा किए गए सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि प्रदेश में सरकार तो अकाली चला रहे हैं, भाजपा तो मूक दर्शक बनी बैठी है। इसलिए वह भाजपा की बात नहीं करेंगे। अगर भाजपा प्रदेश की हितैषी है तो वह बिना समय गंवाए शिअद नेताओं को केन्द्र सरकार के मंत्रियों से मिलाकर पंजाब के हित की आवाज बुलंद करे। एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा अपने काम कर रहे हैं और वे अपना। जो भी हाईकमांड का आदेश होगा उसे माना जाएगा। इससे पहले रोशन ग्राउंड में हुई रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि अब जो लड़ाई चल रही है वह कांग्रेस की नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की लड़ाई है तथा 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब का भविष्य बनाने के लिए लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब वह प्रदेश था जो सारे देश का पेट भरता था। पर आज यहां का किसान खुदकुशी करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि गन्ने के काश्तकारों को बनती राशि न देकर सरकार ने उनसे धोखा किया है। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसानों की धान की फसल के लिए भी मंडियों में दो-चार होना पड़ेगा, क्योंकि सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कैप्टन ने कहा कि एक रैंक एक पैंशन का वायदा करके सत्ता में आई भाजपा अब फौजियों से किया वायदा भूल रही है। ऐसा करके सरकार ने फौजियों से बहुत बड़ा धोखा किया है। पर सरकार यह नहीं जानती कि जो फौजी सरहदों पर रहकर देश की सेवा के लिए डट सकते हैं वे अपने हकों की पूर्ति तक पीछे नहीं हटेंगे। आम आदमी संबंधी बोलते हुए कैप्टन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उन लोगों ने इन्हें वोट डाले जो कांग्रेस व अकाली-भाजपा से दुखी थे। पर दिल्ली में सरकार बनाने उपरांत आप नेताओं तथा पंजाब के 4 सांसदों में चल रही आपसी लड़ाई से साबित होता है कि यह लोग सरकारें नहीं चला सकते। इनके पास न तो कोई राजनीतिक नेता है और ही राजनीतिक तजुर्बा। कैप्टन ने कहा कि सरकार ने रेत, बजरी व शराब व व्यापार पर पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। जिस कारण आम लोगों को लूट का शिकार होना पड़ रहा है। इस अवसर पर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि बादल को घर के बाहर कुर्सी लगाने के स्थान पर गन्ना मिलों के बाहर कुर्सी लगानी चाहिए ताकि किसानों को बकाया मिल सके। इस मौके पर मेहमानों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रैली में पहुंचे आम नागरिकों का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को होशियारपुर से अवगत करवाते हुए मांग की कि विधानसभा 2017 के बाद जब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री बने तो वे होशियारपुर के विकास को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर महिंदर सिंह के.पी., पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, डा. राज कुमार चब्बेवाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरप्रीत मंटू लाली, अरुण डोगरा मिक्की, डात. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक संगत सिंह गिलजियां व रजनीश कुमार बब्बी, मंगलेश कुमार जज, गुलशनराय मोंटी पासी, राणा गुरजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुमेश सोनी, विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत रिहल, पार्षद कमलजीत कम्मा, परमजीत सिंह पम्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई लोग जिला अध्यक्ष व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, जिन्हें कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी तथा अन्यों की तरफ से कैप्टन को सम्मानित भी किया गया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here