Tuesday, October 20, 2026
Home Latest लोकसभा चुनाव संबंधी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में डट जाएं: डा. कुलदीप...

लोकसभा चुनाव संबंधी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में डट जाएं: डा. कुलदीप नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस मौके पर डा. कुलदीप नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव हेतु मैदान में डट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सफलतापूर्वक दो सालों की कार्यगुजारी के चलते प्रदेश खुशहाली के पथ पर अग्रसर हुआ है तथा सरकार ने जो वायदे जनता से किए थे उनमें से अधिकतर पूरे कर लिए गए हैं और शेष पर सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनभलाई योजनाओं के प्रति जनता को जागरुक किया जाए ताकि केन्द्र में भी कांग्रेस सरकार बनाने में पूरी तरह से सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र की पिछली मोदी सरकार ने जनता के साथ पूरी तरह से धोखा किया है तथा देश वासी डा. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को याद करते हुए पुन: कांग्रेस को देश की बागदौड़ संभालने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर महासचिव इंचार्ज रजनीश टंडन, सुमेश सोनी, हरीश आनंद व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here