भाजयुमों ने किया मोदी सरकार की जनहित नीतियों का प्रचार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। भाजपा द्वारा मनाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में शहर के सुंदर नगर, भीम नगर तथा भगत नगर की बस्तियों में जाकर जनसभाएं कर मोदी सरकार की जनहित नीतियों का प्रचार किया और उन्हें पुस्तकें भी बांटी।

Advertisements

भाजयुमों द्वारा करवाए गए इन कार्यक्रमों में तीक्ष्ण सूद, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला सचिव कुलवंत कौर, दक्षिणी मण्डल प्रधान अमरजीत सिंह, पश्चिमी मण्डल प्रधान अशोक कुमार शोकी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर भाजयुमों जिलाध्यक्ष रणजीत राणा ने कहा कि कांग्रेसी झूठ की राजनीति करने पर उतारू है, तथा सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। आम जनता तक मोदी सरकार की योजनाएं सीधे पहुँचे इसलिए भाजयुमों ने मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाने का जिम्मा लिया है।

इस मौके पर जिला सोशल मीडिया इंचार्ज अखिल सूद, शिव कुमार काकू, कुलविंदर बब्बू, डा.राम इकबाल, शत्रुघ्न, अशोक शुक्ल, सैम, रोहित वर्मा, समरजीत सिंह, विक्की, मोंटी ठाकुर, लक्की ठाकुर आदि भाजयुमों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here