प्लास्टिक के कारण हो रहे हैं पृथ्वी पर तापमानी परिवर्तन: नीति तलवाड़

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सबसे ज्यादा प्लास्टिक का इस्तेमाल गृहणियों के द्वारा घर की छोटी-छोटी वस्तुएं लाने के लिे किया जाता है। परंतु महिलाएं अगर ठान ले तो किसी भी क्षेत्र में क्रांति ला सकती है। अगर महिलाएं घर से जाते हुए अपने साथ कपड़े का बैग ले जाने की आदत डाल ले तो प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाई जा सकती है।

Advertisements

उपरोक्त शब्द भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश की सचिव पार्षद नीति तलवाड़ ने महिलाओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताने हेतु बैठक को संबोधित करते हुुए कहे। पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि पूरा विश्व पृथ्वी के बढ़ रहे तापमान से चिंतित है, और सभी लोग अपनी ओर से इस तापमान को कम करने का प्रयास कर रहे है। पार्षद नीति तलवाड़ ने कहा कि प्लास्टिक कई तरीके से पृथ्वी को नुक्सान पहुंचा रहा है और इसे जब कचरे में फेंक दिया जाता है तो यह कई जानवरों की मौत का कारण बनता है। पार्षद नीति तलवाड़ ने ग्रहणीयों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के वायदे से उन्हें कपड़े के बने हुए बैग भी वितरित किए।

इस मौके पर सुनिता रानी, अविनाश जुल्का, किरन रानी, निर्मल कांता, कृष्णा, संतोष रानी, मंजु सोडी, ऊषा किरण, हेम लता, किरण बाला, रजनी तलवाड़, बबली आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here