
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रिषीपाल। बेट इलाके के गांव अवान घोड़ेशाह में एक मामूली रंजिश के चलते बाप बेटे ने एक महिला के साथ मार पीट कर उसके कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

महिला के साथ मारपीट और कपडे फाड़ अश्लील हरकत करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला जसवंत कौर पत्नी बलदेव सिंह के ब्यान के आधार पर अजीत सिंह पुत्र फौजा सिंह और लाडी पुत्र अजीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसके कपडे फाड़ कर अश्लील हरकत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।











