निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा का पंजाब में आगमन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट : गुरजीत सोनू। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानवता के भले के लिए चलाई गई प्रचार यात्राआें की श्रृंखला के तहत अब पंजाब की धरती पर उनका आगमन 21 अक्तूबर को सैक्टर 62, फेज 8 मोहाली नजदीक वाईपीएस चौंक जो कि सैक्टर 43 चंडीगढ़ बस स्टैंड से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर होने जा रहा है।
यह जानकारी जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का सतगुरु रूप में प्रकट होने के बाद पंजाब की पावन धरती पर पहली बार आगमन है, जिसके लिए मोहाली में विशाल निरंकारी संत समागम 21 अक्तूबर को 10 बजे से 2 बजे तक होगा। चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला और पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों में से भारी संख्या में श्रद्घालुआें के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर संगतो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisements

21 अक्तूबर को मोहाली में होगा निरंकारी संत समागम

उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश प्यार, विनम्रता, सहनशीलता, एकता, सभी को एक दृष्टि से देखना, मर्यादा में रहना, वचनों को कर्म में ढालना व अन्य संदशों को आगे पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर संत समागमों का आयोजन होता है, जिसमें मानवता को मजबूती प्रदान करने के लिए संदेश दिए जाते है। उन्होंने कहा कि सभी दैवी गुण मानव के जीवन में तभी आ सकते है जब इंसान इस प्रभु परमात्मा को जान लेता है। जोकि इंसान के जीवन का असली उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here