मंडल और मोर्चों के गठन करने के लिए एक सप्ताह का समय: पठानिया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जिला भाजपा की एक बैठक जिला प्रधान विजय पठानिया की अगुवाई में हुई। जिसमें सभी मंडल के प्रधानों सहित महासचिव व मोर्चा प्रधान उपस्थित हुए।

Advertisements

जिसमे मंडलों की टीमों की समीक्षा की गई तथा उन्होंने सभी को निर्देश दिए की वह मंडलों की कार्यकारिणी व मोर्चा का गठन कर साथ में शक्ति केंद्र तैयार करे। पठानिया ने कहा की बूथ स्तर पर इकाइयां गठित करके 21 दिनों के अंदर मोर्चों व मंडलों का संघटनात्मक ढांचा मुक्कमल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मंडलों की टीमें बन गई है, वह अपने शक्ति केंद्र प्रमुख तय करके नाम और पत्ते सहित जिला भाजपा को सूची सौंपे।उन्होंने कहा की आजीवन सहयोग निधि के अंतर्गत सभी मंडल ज्यादा से ज्यादा धन राशि इक्क्ठी करें, तथा सभी पार्टी पदाधिकारियों को कमल सुनेहा का सदस्य बनाया जाए।

इस मौके पर प्रदेश एस.सी मोर्चा अध्यक्ष डा. दिलबाग राय, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, विजय सूद, कृष्ण अरोड़ा, सुधीर शर्मा, कुलवंत कौर, डा. इंद्रजीत शर्मा, अजय चोपड़ा, अमरजीत लाडी, रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, रविंदर चड्डा, मीनू सेठी, महिंदर पाल धीमान, रंजीत सिंह राणा, जिंदू सैनी, हरदयाल सिंह भट्टी, संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, समरजीत सिंह, मनजिंदर सियान, शरद सूद, अखिल सूद, शाम दत्ता, ललवान, अमरजीत पिंडा, परवीन कितना, सुरिंदर सिंह, बलजिंद्र काला, रविंद्र फौजी, शमीम एहमद काजमी, पी.के राणा, योगराज गौर, अजय कुमार, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here