Friday, October 23, 2026
Home Crime भगौड़ा संदीप सिंह भीमा गिरफ्तार

भगौड़ा संदीप सिंह भीमा गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस ने पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर भगौड़ों को काबू करने हेतु चलाई गई मुहिम के तहत थाना माहिलपुर के तहत एक मामले में वांछित आरोपी संदीप सिंह उर्फ भीमा निवासी भीलोवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह एवं इंचार्ज इंस्पैक्टर मनीष कुमार की अगवाई में चलाए गए अभियान के तहत एस.आई. दविंदर सिंह, ए.एस.आई. पलविंदर सिंह, ए.एस.आई. सोहन सिंह, एच.सी. शविंदर सिंह, सी.टी. किंदर सिंह तथा एल.एच.सी. राजवंत कौर की टीम ने संदीप उर्फ भीमा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी पर थाना माहिलपुर में मुकदमा नंबर 143/17, धारा 82/83 दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और अदालत द्वारा उसे भगौड़ा करार दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here