
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के सरकारी कॉलेज के नजदीक चोर ने ग्रेविटी व ज्ञानम इंस्टीट्यूटस को निशाना बनाया। जानकारी देते हुए ग्रेविटी इंस्टीट्यूस के मालिक ने बताया कि चोर दफ्तर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और उनका 1.5 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है।

जबकि ज्ञानम इंस्टीट्यूट के मालिक ने बताया कि अभी तक नुकसान का पता नहीं पाया है, लेकिन चोर द्वारा दफ्तर में बहुत तोड़फोड़ की गई है। यह घटना बीती रात 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज सुरिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच जारी है।












