आई.पी.एच. कर्मी ने घर में घुसकर महिला के साथ की छेड-छाड़

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नादौन उपमंडल में आई.पी.एच. विभाग के एक कर्मचारी ने घर में घुसकर एक विवाहित महिला से छेडख़ानी की। महिला ने आई.पी.एच. विभाग के कर्मचारी पर घर में घुसकर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना नादौन में केस दर्ज करवाया है।

Advertisements

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां भी दी। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। घटना के समय परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। पुलिस ने नादौन थाना में मिली शिकायत के बाद एफ.आई.आर. दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here