
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साईंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के दिशानिर्देशों अनुसार जिला होशियारपुर में 26वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के मुकाबले जूनियर वर्ग(10-14 वर्ष) तथा सीनियर (14-17 वर्ष) के लिए मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल होशियारपुर में करवाए गए। जिले के विभिन्न स्कूलों से 20 टीमों के 40 विद्यार्थियों ने तथा उनके गाईड अध्यापकों ने भाग लिया। बच्चों की तरफ से तैयार किए गए प्रौजेक्टों का मुलांकन संजीवन डडवाल,गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा जालंधर तथा राकेश शर्मा होशियारपुर ने किया। समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी जतिंदर सिंह ने किया।

मुख्य मेहमान ने बाल विज्ञान कांग्रेस की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया तथा समाज में फैले भेद भाव को दूर करने में विक्षान सोच अपनाने पर जोर दिया। जिला को-आर्डिनेटर जतिंदर तिवाड़ी ने बाल विकास कांग्रेस के प्रौजेक्ट की फाईल सही ढग़ के साथ तैयार तथा स्टेट लैवल पर जाने वाले प्रौजेक्टों की सोध के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर जूनियर वर्ग के नतीजे में युक्ता व कीर्ति बैंस मैरीगोल्ड स्कूल ने पहला, हरकीरत कौर व गुरजोत सिंह श्री गुरू हरि कृष्ष पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान, कमलप्रीत कौर व पियूश सेठी रयात बाहरा इंटरनैशनल स्कूल ने तीसरा, अमनदीप सिंह, दीक्षांत राजू स्पेस पब्लिक स्कूल मेंहग्रोवाल, खुशी व खुशबू चौधरी बलवीर पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह सीनियर वर्ग के नतीजे में जसमीत कौर व जगदीप सिंह श्री गुरू हरी कृष्ण पब्लिक स्कूल ने पहला, वैशाली व अर्शदीप कौर मैरीगोल्ड स्कूल ने दूसरा, प्रभजोत सिंह व संजना टॉडलरज़ होम स्टडी हॉल ने तीसरा, नेहा देवी, मनवीर सिंह मां गायत्री पब्लिक स्कूल भूंगा ने चौथा स्थान स्थान हासिल किया। जिले में जीतने वाली सभी टीमें 4 दिसंबर 2018 को अपने अध्यापक के साथ सैंट्रल सार्टीफिकेट इंस्टरूमैंटर अग्रेनाईजशन सैक्टर 30 सी चंडीगढ़ में स्टेट स्तर की बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेगी। इस अवसर पर प्रिंसीपल रुपिंदरकौर, विवेक साहनी, जिला कोआप्रेटिव कमेटी के मैंबर डा. ओंकार त्रेहन, राकेश शर्मा, सुशील शारदा, रमेश कुमार और अश्विनी पुरी भी मौजूद थे।












