हर भारतीय नागरिक संविधान प्रति अपनी निष्ठा और आदर दर्शाए: डा. राज

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल और चेयरमैन एस.सी. डिपार्टमेंट पंजाब कांग्रेस द्वारा लोगों को अपील की कि वह दिल्ली में किए जा रहे संविधान दिवस समारोह में बढ़-चढ़ कर शामिल होंगे। यह समारोह 26 नवंबर 2018 को जवाहर लाल नेहरू इंडोर आडीटोरियम लोधी रोड नई दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस एस.सी. डिपार्टमेंट चेयरमैन डा. नितिन राऊत की अगुवाई में किया जा रहा है और इसमें कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

Advertisements

डा. राज कुमार ने कहा कि संविधान हम सभी का सांझा है और हर भारतीय नागरिक को इस समरोह में शामिल होकर संविधान प्रति अपनी निष्ठा और आदर दर्शाना चाहिए। डा. राज कुमार ने संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेडकर जी की उत्तम सोच को प्रणाम करते हुए कहा कि श्री अंबेडकर जी ने दलितों सहित हर वर्ग के लिए संविधान में प्रायोजन कर देश और देश निवासियों के विकास के लिए हमारा संविधान बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत की अखंडता और भारत के संविधान के विरोधी है और आज भारत का संविधान खतरे में है। इस लिए हम सभी को इक्ट्ठे होकर इस संविधान दिवस समारोह द्वारा कांग्रेस की इस कोशिश में शामिल होकर संविधान को बचाने के प्रयास का हिस्सा बनना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here