Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur दृष्टि ने मिस और संदीप कौर ने जीता मिसेज़ होशियारपुर का खिताब

दृष्टि ने मिस और संदीप कौर ने जीता मिसेज़ होशियारपुर का खिताब

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस/हरपाल लाडा। कौशल डांस अकादमी की तरफ से सचदेवा स्टॉक्स के सहयोग से होशियारपुर में चौथी मिस एवं मिसेज़ होशियारपुर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर 40 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर अपना परचम फहराया। इस संबंधी और जानकारी देते हुए संजीव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी कालेज ऑफ एजुकेशन के हाल में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सचदेवा स्टॉक के एमडी एवं समाज चिंतक परमजीत सिंह सचदेवा एवं उनकी धर्मपत्नी डिम्पी सचदेवा उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने आईं प्रतिभागियों से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

Advertisements

कौशल डांस अकादमी ने सचदेवा स्टॉक्स के सहयोग से आयोजित की प्रतियोगिता

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कौशल डांस अकादमी के डायरैक्टर संजीव शर्मा व उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मिस होशियारपुर के लिए हुए कड़े मुकाबले में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से कड़ी परीक्षा में उतीर्ण होते हुए दृष्टि ने पहला, फस्ट्र रनरअप आस्था ऐरी तथा सेकेंड रनरअप रैलिज़ा ने खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार मिसेज़ होशियारपुर के लिए हुए कड़े मुकाबले में संदीप कौर ने पहला, वविता शर्मा ने फस्र्ट रनरअप तथा शिवांजिली शर्मा ने सेकेंड रनरअप का खिताब जीता। विजेताओं को बधाई देते हुए परमजीत सिंह सचदेवा एवं डिम्पी सचदेवा ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर डा. कुलविंदर कौर चंडीगढ़, डा. दविंदर ढट्ट लुधियाना, हरप्रीत कौर,  जिया चौहान, खुशबू शर्मा व मिसेज़ इंजिया कैपिटल शगुन सचदेवा ने निर्णायकों की भूमिका अदा की।

प्रतियोगिता जीतना बड़ी बात नहीं बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना होती है बड़ी बात: परमजीत सचदेवा

विजेताओं के सिर पर ताज सजाते हुए उन्होंने प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना बहुत बड़ी बात है तथा इसके लिए जो हौंसला एवं हिम्मत चाहिए उसका प्रदर्शन आज प्रत्येक प्रतिभागी ने बाखूबी किया है। हार एवं जीत को किसी एक ही होनी ही है। लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना बड़ी बात है। इसके लिए सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान आयोजकों की तरफ से मुख्य अतिथि को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मिस पंजाबन प्रतियोगिता के आयोजक अजमेर सिंह ढट्ट और मिसेज़ पंजाब के आयोजक परमिंदर सिंह लुधियाना से विशेष तौर से पहुंचे थे और उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन एवं प्रबंधों के लिए प्रबंधकों को बधाई दी।

उन्होंने संजीव शर्मा को आश्वस्त किया कि इस प्रतियोगिता की 5 मिसेज़ होशियारपुर विजेताओं को उनके द्वारा आयोजित की जाने वाली मिसेज़ पंजाब प्रतियोगिता के सीधा फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा। जिसके लिए संजीव शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मीनाक्षी मेनन व प्रवीण शर्मा ने बाखूबी किया। इस मौके पर डा. जसवीरा मिन्हास, ईला गुप्ता, निति शर्मा, निति तलवाड़, नीरु गुप्ता, अंबिका अग्रवाल, डा. नीलम सिद्धू, सुनैना गुप्ता, वोइला गुलाटी सहित अन्य गणमान्य शख्शियतें मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here