डी.ए.वी.सी.एम.सी. ने बच्चों को बांटा जरूरत का सामान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डी.ए.वी.सी.एम.सी.) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद छात्रों को जूते और जुराबें वितरित किए गए। डी.ए.वी.सी.एम.सी. के अध्यक्ष डा.अनूप कुमार और कमेटी के सचिव प्रिंसीपल(रिटा.) डी.एल. आनंद के नेतृत्व में डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों को जूते व जुराबें प्रदान की गई।

Advertisements

इस दौरान डी.ए.वी.सी.एम.सी. के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार ने कहा कि डी.ए.वी.सी.एम.सी. से संबंध संस्थाओं की ओर से जहां समाज में शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका अदा कर रही है वहीं कमजोर वर्ग के छात्रों को समान अवसर प्रदान करने और उनकी मदद के लिए भी हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। प्रिं. आनंद ने कहा कि डी.ए.वी.सी.एम.सी. और इससे जुड़ी सभी संस्थाएं छात्रों के कल्याण के प्रति कृतबद्ध है। इस दौरान डी.ए.वी.सी.एम.सी. के सदस्य वाई.पी जोशी, प्रो. आर.एम भल्ला, स्कूल के प्रिंसीपल मोनिका सूद और स्कूल अध्यापक भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here