पुरहीरां में सिलाई व ब्यूटी पार्लर सैंटर में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। श्रीमति सरस्वती देवी मैमोरियल एजुकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से पुरहिरां होशियारपुर में चलाये जा रहे मुफ्त सिलाई सैंटर एवं ब्यूटीपार्लर सिखलाई सैंटर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। सोसायटी कि चीफआर्गेनाइजर पूजा शर्मा ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य ये है कि विश्व का हर नागरिक इस ओर ध्यान दे और जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दे। बढ़ती जनसंख्या के समाधान और इस ओर जागरुकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकल्प किए जाते हैं।

Advertisements

इनमें शैक्षणिक जानकारी सत्र, निबंध लेखन प्रतियोगिता, विभिन्न विषयों पर लोक प्रतियोगिता, पोस्टर वितरण, सैमीनार और चर्चा शामिल हैं। इन क्रियाकलापों द्वारा परिवार नियोजन और गर्भ से जुड़ी तमाम जानकारियों से लोगों को जागरुक किया जाता है। भारत जनसंख्या वृद्धि में दुनिया के कई देशों से बहुत आगे। बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। आजादी के वक्त (1947) भारत की आबादी 34.20 करोड़ थी जो आज बढ़ कर 1 अरब 25 करोड़ से भी ऊपर पंहुच चुकी है। भारत में दुनिया की 15 फीसद आबादी रहती है और भारत के पास विश्व का 2.4 प्रतिशत भू- भाग है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है जनसंख्या वृद्धि किस तरह एक विकराल समस्या है। इस मोके पर गुरप्रीत कौर, मंजू वर्मा, मंजीत कौर, सिमरन, रेशमा,नंदनी आदि उपस्थित थे ढ्ढ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here