ठाकुर लक्की ने पौधारोपण करके मनाया गोगा मौडी का जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पंजाब प्रदेश महासचिव ठाकुर लकी सिंह ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्रांतिकारी नेता महराणा प्रताप के नक्शे कदमों पर चलने वाले व स्तरीय जन संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगा मैडी का जन्मदिन पौधा रोपण कर मनाया।

Advertisements

जानकारी देते हुए ठाकुर लक्की सिंह ने बताया की आज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगा मैडी जी का जन्मदिन है तथा उनके लिए आने वाला समय पूरी तरह से सौभाग्यशाली रहे व वे तंदरुस्त रहें इसी कामना से होशियारपुर में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि गोगा मैडी जैसे शेर दिल योद्धा समाज में कम ही जन्म लेते हैं, जो देश और धर्म के लिए अपना सिर तली पर रखकर चलते हैं।

उनके मार्ग दर्शन तथा महाराणा प्रताप जैसे महान सपूतों के नक्शे कदम पर चलते हुए जहां राजपूत बिरादरी देश व धर्म के लिए सबसे आगे बढक़र सेवा में लगी हुई है। इस मौके पर अमन, विक्रम शर्मा, हरबंस, मेछी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here