संविधान का सम्मान करें, उससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: संतोष चौधरी

होशियारपुर( स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 26 नवंबर का दिन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्तायों के साथ अपने निवास स्थान पर मिल कर सविधान दिवस के रूप में मनाया गया। यहां संतोष चौधरी ने इस दिन को बड़ा बताते हुए कहा की आज के दिन करतारपुर कॉरिडोर खोला जाना भी बड़ा दिन है जोकि सिक्ख संगत की काफी लम्बे समय की मांग थी।

Advertisements

डा. बी.आर. अंबेडकर द्वारा लिखे इतिहास को लेकर संतोष चौधरी ने प्रैस वार्ता में कहा कि आज के दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान इस की सरंचना हुई थी जिसको हम लोग संविधान दिवस के रूप में मना रहे है। उन्होंने बताया कि आज के समय में लोग संविधान का फायदा उठा रहे हैं तथा कुछ लोग तो इसके साथ छेड़छाड़ करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकत्र होकर अपने देश के संविधान को बचाना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाना भी बहुत बड़ी बात है जिसका लोग लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे जो आज पूरा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here