
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश भगत टेक्निकल कालेज द्वारा स. भगत सिंह शहीद के नाम पर वार्षिक टूर्नामैंट करवाया गया। इस टूर्नामैंट में देश भगत टेक्निकल कालेज और देश भगत टेक्निकल कालेज तलवाड़ा और पंजाब वूमैन वैल्फेयर कालेज होशियारपुर ने भाग लिया।


टूर्नामैंट की शुरुआत हलका विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने किया। इस टूर्नामैंट में बॉलीबाल, फुटबाल और बास्केटबाल में देश भगत टेक्निकल कालेज होशियारपुर पहले स्थान पर रहा और कब्बडी, बैडमिंटन, डिस्किस थ्रो और 100 मीटर रेस में देश भगत टेक्निकल कालेज तलवाड़ा विजेता रहा। इस अवसर पर डा. राज कुमार ने कहा कि आज के समय समूह संस्था को युवकों को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे टूर्नामैंट करवाने चाहिए। इस अवसर पर बलविंदर सिंह ने मुख्यातिथि डा. राज जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रिंसीपल रविंदर कौर, वाईस प्रिंसीपल जसप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार, बलजीत, अश्विनी, रोहित, रमेश, केवल, कमलजीत, रमन, ज्योति, अरुण कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।












