नगर निगम ने बढिय़ा प्रबंधन से जुटाए 20 करोड़: शिव सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। विधायक अरोड़ा द्वारा जो 20 करोड़ से शहरी विकास के काम की मंजूरी मिलने का बयान दिया था। उसके प्रतिकर्म में भाजपा नेता तीक्षण सूद का बयान बिल्कुल सही व दुरस्त है। असलियत में शहरवासियों को गुमराह कर रहे है विधायक अरोड़ा, उक्त विचार अकाली-भाजपा के पार्षदों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद की हाजिरी में हुई बैठक में कहे।

Advertisements

मेयर शिव सूद व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला ने संयुक्त बयान में कहा कि 20 करोड़ के विकास कार्यों के काम निगम फंड से करवाए जाने है। जिसमें अरोड़ा व सरकार का कोई लेना देना नहीं। होशियारपुर में अकाली भाजपा निगम में काबिज है। निगम के कुशल प्रबंधन से ही विकास कार्यो के लिए फंड जुटाने को मजबूत स्थिति बनी है। अकाली भाजपा सरकार में भारी विकास करवाने से निगम पास फंड बचा था जो अब उपयोग में लाया जाएगा। लेकिन मंत्री बनने के बाद से अब तक एक नया पैसा भी नही लाए। मेयर शिव सूद व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह पिपलांवाला ने कहा कि मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा हमारे पार्टी के नेताओं द्वारा जनहित में उठाए गए मुद्दों का जबाब नहीं देते क्योंकि उनके पास जबाव देने के लिए कुछ भी नही है।

सिर्फ अपनी इसी हताशा में तीक्षण सूद के खिलाफ निजी टिप्पणी करते है। उन टिप्पणियों में उनकी जीत का अहंकार झलकता है। हार तो एक बार अरोड़ा खुद भी चुके है और कांग्रेस से भी विश्वासघात कर चुके है। अकाली-भाजपा नेताओं ने अरोड़ा को नसीहत देते हुए कहा कि कांच के घरों में रहने वाले दूसरे पर पत्थर नही फेंकते। इस मौके पर पार्षद अशोक कुमार शोकी, सुरेश भाटिया ,मलकियत सिंह, रमेश ठाकुर,निपुण शर्मा, कुलवंत सिंह, विक्रमजीत सिंह कलसी, नरिंदर सिंह, संतोख सिंह औजला, राकेश सूद, मीनू सेठी,सविता सूद,रीना, नरिंदर कौर,गुरप्रीत कौर के इलावा पारस,डा. प्रवीण भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here