Friday, October 23, 2026
Home Latest बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बनाएं उज्ज्वल भविष्य: अविनाश खन्ना

बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बनाएं उज्ज्वल भविष्य: अविनाश खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एच.डी.सी.ए. इलैवन टीम ने ग्रीन इलैवन जालंधर को ट्राइएंगुलर सीरीज में 4 विकेट से हराकर जीत अर्जित की। एच.डी.सी.ए. मैदान में खेले गए मैच में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने खिलडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में आगे जाने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा भविष्य है तथा पढ़ाई के साथ मैदान में भी अपना समय गंवाए बगैर कड़ी मेहनत करके खेल में आगे आना होगा।

Advertisements

ट्राइएंगुलर सीरीज में एच.डी.सी.ए. ने ग्रीन इलैवन जालंधर को 4 विकेट से हराकर जीता मैच

आज खेले गए मैच में ग्रीन इलैवन जालंधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें मोहन ने 40, अनुराग ने 29 व जतिंदर ने 20 रन का योगदान दिया। एच.डी.सी.ए. की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाश्वत ने 3, रघु ने 2 तथा नितिश वर्मा ने 2 खिलाडिय़ों को आउट किया। जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी एच.डी.सी.ए. की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 37 ओवरों में 164 रन बनाकर 4 विकेट से जीत का सेहरा पहना। होशियारपुर की तरफ से शाश्वत तिवाड़ी ने 67 तथा करण ने 37 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही ट्राइएंगुलर सीरीज में एच.डी.सी.ए. इलैवन ने लगातार अपनी दूसरी जीत अर्जित की। इस अवसर पर एच.डी.सी.ए. सचिन डा. रमन घई, गौरव वालिया, मधुसूदन विज, मनोज शर्मा, कोच दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur

Live: Vishal Dharm Sabha, Hoshiarpur, Shri Ram Janambhumi Nias

Posted by The Stellar News on Saturday, December 8, 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here