होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेशन सैल के चेयरमैन विनोद राय ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों तक यह जीत का सफल इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता ने अपनी वोट से जवाब दिया है।
पंजाब में भी अकाली-भाजपा द्वारा जनता की लूट की जा रही थी तथा जनता ने विधानसभा चुनाव में इन्हें सत्ता से चलता कर दिया था, उसी प्रकार उक्त राज्यों की जनता ने भी इनकी नीतियों और झूठे वायदों को नकारा है। विनोद राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कुशल नीतियों और नेतृत्व का परिणाम है तथा आने वाले समय में देश की बागदौड़ इन्हीं के हाथों सुरक्षित रहेगी।
इस दौरान सैल के शहरी महासचिव रिजवान अंसारी, मो. इजाम इमाम, जमील खान, अबदुल वाहिद एवं रियाज अनसाारी ने कांग्रेस की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए विनोद राय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और वे दुगनी शक्ति के साथ लोकसभा चुनाव में जीत के लिए डट गए हैं।