भाजपा की गुरदासपुर रैली पंजाब कांग्रेस को हिला कर रख देगी: दिनेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरदासपुर में होने वाली ऐतिहासिक रैली पंजाब सरकार को हिला कर रख देगी उक्त विचार पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को होशियारपुर की बैठक में कहे। लोकसभा चुनावों की आमद पर भाजपा पंजाब में पहली बड़ी रैली 3जनवरी दिन वीरवार को गुरदासपुर में आयोजित करने जा रही है। जिसमें प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना,पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सभी मण्डल प्रधान,मोर्चा व सेलो के प्रधानों के इलावा जिला भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

Advertisements

इस मौके पर दिनेश कुमार ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है पूरे देश भर में दोबारा कमल खिलाने की तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता जुड़ चुका है इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पंजाब के गुरदासपुर से शंखनाद करने का कार्यक्रम बनाया है गुरदासपुर में 3 जनवरी को होने वाली भाजपा की ऐतिहासिक रैली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब भर से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे जिसके लिए जिला अनुसार बैठकों का आयोजन शुरू किया गया है।

आज होशियारपुर में जिला भाजपा द्वारा आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देख कर पंजाब में यह संदेश जाएगा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार से जनता का मन उठ चुका है और आने वाले लोकसभा चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जितवा कर मोदी के नेतृत्व की एनडीए सरकार को दोबारा देश की सेवा करने का मौका देंगे दिनेश कुमार ने रैली को सफल बनाने के लिए जिला टीम को महत्वपूर्ण बिंदु भी नोट करवाएं और मंडल स्तर तक उसे लागू करवाने को कहा इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला भाजपा को जो भी कार्यक्रम दिए गए हैं उसे बखूबी निभाया जाता रहा है गुरदासपुर की रैली में भी कार्यकर्ता बढ़-चढक़र भाग लेंगे बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने मंडल अध्यक्षों को 25 दिसंबर तक अपने अपने मंडलों में रैली संबंधी बैठकर करने का आदेश दिया और बैठक में उपस्थित नेताओं का नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

इस मौके पर प्रदेश एससी मोर्चा अध्य्क्ष डॉ दिलबाग राय,प्रदेश किसान मोर्चा अध्य्क्ष स विक्रमजीत सिंह चीमा,जिला महामंत्री निपुण शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया कृष्ण अरोड़ा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगतार सिंह सैनी ज्ञान बांसल आनंद वीर सिंह के इलावा मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर अशोक कुमार शोकी, अश्विनी गैंद, संतोख सिंह, अमरजीत लाडी,तरुण अरोड़ा,अजय चोपड़ा,सुधीर शर्माअनिल हंस, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत राणा, जिंदू सैनी,अश्वनी विग,मनजिंदर सियान,चिंटू हंस राजा सैनी,यशपाल शर्मा,शिव कुमार काकू,राकेश सैनी मिंटा, विपुल वालिया,शाम सुंदर दत्ता,गुरजीत वधावन,बंटी पंधेर, राजेश शर्मा,चन्द्रकान्ता दत्ता, मंजू सैनी, गुरप्रीत कौर, रणजीता चौधरी, मंजू बाला, डा. प्रवीण, रविन्द्र चड्ढा, बलजिंदर काला दर्पण गुप्ता विनय गुप्ता, ठाकुर रशपाल, रजनी ठाकुर, उषा पनेसर, विजय बग्गा, विनोद कुंदरा व अनिल जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here