Wednesday, October 28, 2026
Home Latest सत्ता से बाहर होते ही अकाली दल ने अपना मानसिक संतुलन खोया:...

सत्ता से बाहर होते ही अकाली दल ने अपना मानसिक संतुलन खोया: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गत दिवस लुधियाना में स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बुत पर कालिख पोत कर अकाली दल ने अपनी औछी मानसिकता को उजागर किया है। क्योंकि सत्ता से बाहर होते ही अकाली दल के नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उक्त विचार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एड. राकेश मरवाहा ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित रोष प्रदर्शन में प्रगट किए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी द्वारा देश को विव में अग्र पंक्ति में खड़े करने में महत्वपूर्ण योगदान था। राजीव गांधी द्वारा देश में कंप्यूटर युग स्थापित किया गया तथा पंचायतों को अधिकार दिए गए। ऐसे जन नेता के बुत पर ऐसा घिनौना अपराध करके अकाली दल के नेताओं ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। श्री गांधी के बलिदान को देश की जनता कभी भी भूल नहीं सकती।

इस अवसर पर पार्षद सुरिंदर सिद्धू, पार्षद सुरिंदर छिंदा, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद कमलजीत कम्मा, पार्षद सुदर्शन धीर, कैप्टन कर्मचंद, कुलदीप अरोड़ा, कमल भट्टी, सुरिंदर छिंदा, अशोक मेहरा, चौधरी अमरजीत, नरेश सोनू, कृपा राम, अरविंद कुमार लक्की आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here