हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 26 पंचायतों में विकास को मिलेगी गति

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 26 पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि से 55 लाख 55 हजार रूपए की राशि स्वीकृत कर दी है। निश्चित रूप से इससे गांव में विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ब्राहलड़ी के गांव ठां में संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत दड़ृूही के अंतर्गत गांव दड़ूही में मार्ग के निर्माण तथा महिला मंडल बुरनाड़ के भवन के लिए क्रमश 2 लाख तथा 1 लाख रूपए की अतिरिक्त धन राशि स्वीकृत की गई है। गांव शस्त्र में संजय कुमार के घर के नजदीक रास्ते/डंगे के निर्माण तथा पक्का भरो से कतना के घर तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 50-50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements

इसी प्रकार ग्राम पंचायत नाल्टी के तहत गांव हार में संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए, ग्राम पंचायत सासन में सराय भवन के लिए 2 लाख, जटैहड़ी महिला मंडल भवन में शौचालय के निर्माण के लिए 50 हजार, सासन में व्हाईट बैली से सुरेश के घर तक संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नेरी में गांव बलेटा कलां में खेल मैदान के निर्माण के लिए 10 हजार रूपए, गांव नेरी में रणजीत के घर से साधु राम के घर तक संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रूपए हर्बल गार्डन से बरड़ा मंदिर की ओर जाते रास्ते के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, हमीरपुर नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर 3 में नाला के तटीकरण को 3 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चंगर में मुख्य सडक़ से गांव सिंह बलह तक पक्के रास्ते के लिए 2 लाख, राउपा नालापार में बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए 50 हजार रूपए, युवक मंडल मलोट के भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त धन राशि 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत ललींण के गांव कोटला में संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत धनेड़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला के खेल मैदान के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, जी.पी अमरोह के गांव छबोट ब्राहमणां में रूप लाल के घर से श्मशान घाट की ओर संपर्क मार्ग के लिए 50 हजार रूपए,

जंगलरोपा पंचायत में मसयाणां धनेड़ सडक़ से मसयाणां गांव की ओर संपर्क मार्ग के लिए 1 लाख रूपए, गांव हार के लिए पक्का रास्ता तथा रैलिंग के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम बल्ह में महिला मंडल मौहीं के लिए फर्नीचर खरीदने हेतु 10 हजार रूपए, सेर बलोनी में गांव चमसाई के लिए सुरक्षा दीवार के निर्माण को डेढ़ लाख रूपए, महिला मंडल भवन की चार दिवारी हेतु 70 हजार रूपए, ग्राम पंचायत फरनोल में गांव भदरोली में जंज घर के निर्माण के लिए अतिरिक्त धन राशि 50 हजार रूपए, अणुु पंचायत में महिला मंडल भवन अणु तथा ग्राम पंचायत नारा के बल्ह डोड महिला मंडल के लिए फर्नीचर खरीदने हेतु 15-15 हजार रूपए, ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के तहत रावमापा ताल में शौचालय के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, प्राथमिक पाठशाला ताल में खेल मैदान के लिए 70 हजार रूपए, गांव कनकरी में छिंज मैदान में सीढिय़ों के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव बुमाणा में पीपल के पास रामलीला मैदान के लिए 50 हजार रूपए, गांव ककडिय़ाणां में प्रेम लाल के घर से पंप हाउस की ओर पक्के रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, महिला मंडल बुमाणां के भवन परिसर को पक्का करने हेतु 25 हजार रूपए,

ग्राम पंचायत उखली में गांव गौटा में संतोष कुमार के धर से बालकृष्ण के घर तक संपर्क मार्ग व डंगे के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए, पुराना पंप हाउस उखली से शमशान घाट छेड़ू की ओर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, गांव गौटा में मस्त राम के घर से गडक़ सिंह के घर की ओर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए की धन राशि विधायक निधि से सवीकृत की गई है।

-विधायक नरेन्द्र ने विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के लिए की 55 लाख 55 हजार की राशि स्वीकृत

विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इसी प्रकार ग्राम पंचायत पांडवीं में वार्ड नम्बर-3 में कमलजीत के घर से मेहर चंद के घर की ओर तथा अमर सिंह के घर से रघुबीर सिंह के घर की ओर संपर्क मार्ग के निर्माण को क्रमश 1 लाख तथा डेढ़ लाख रूपए, युवक मंडल झिझकरी को फर्नीचर खरीदने हेतु 10 हजार रूपए, ग्राम पंचायत ताल में महिला मंउल दयोट को फर्नीचर हेतु 20 हजार रूपए, सामुदायिक भवन गसोता के निर्माण के लिए अढ़ाई लाख रूपए, पंचायत घर गसोता के समीप शौचालय के निर्माण को 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत डुग्घा में मटनसिद्ध-तरोपका सडक़ से गांव डुग्घा कलां की ओर रास्ते के निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, राउपा डुग्घा में स्टेज निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, रामापा साईं में सुरक्षा दीवार के निर्माण को 1 लाख रूपए, गांव बरोहा में वार्ड नम्बर-2 में सोमदत्त के घर से अजय कुमार के घर तक रास्ते के निर्माण के लिए 50 हजार, बलाह पंचायत के तहत राउपा बलोह में बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण के लिए 50 हजार रूपए की अतिरिक्त धन राशि, ग्राम पंचायत लंबलू के अंतर्गत रावमापा लंबलू में चार दिवारी को 2 लाख रूपए, धरोग पंचायत में महिला मंडल धरोग ,कैहडरू तथा दडय़ोटा को फर्नीचर खरीदने के लिए 10-10 हजार रूपए, महिला मंडल गाहलियां को 20 हजार रूपए,

गांव गाहलियां में मुख्य सडक़ ताल-कोहली से श्मशान घाट की ओर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए, धलोट पंचायत में कुलजा माता मंदिर धलोट में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपए जबकि ग्राम पंचायत चमनेड़ के अंतर्गत गांव चमनेड़ में श्याम लाल के घर से डिबरी चौंक तक संपर्क मार्ग के निर्माण को अढ़ाई लाख रूपए तथा इसी गांव के वार्ड नम्बर-1 तथा 2 में महिला मंडल सुरभी को फर्नीचर खरीदने हेतु 10 हजार रूपए की धन राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त हमीरपुर उपरोक्त समस्त पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत की गई धन राशि का सबंधित एंजेसी के माध्यम से कार्यान्वयन करवाना सुनिश्चित बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here