मानव जीवन युद्ध का मैदान, प्रतिदिन करना होगा संघर्ष: सुश्री शिप्रा भारती

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपने विचारों को रखते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरू आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री शिप्रा भारती जी ने उपस्थित प्रभु प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव का जीवन एक संघर्ष का क्षेत्र है। एक प्रकार से युद्ध का मैदान है। जिसे समतल बनाने के लिए प्रतिदिन संघर्ष करना होगा। जिसमें वासनाएं, कुविचार, राग-द्वेष आदि हमारे परम शत्रु हैं। हमें सद्मार्ग से हटाने का प्रयास करते रहते है।

Advertisements

अत: एक सच्चा जीवन जीने के लिए हमें इनके साथ युद्ध करना होता है। जिस प्रकार एक योद्धा जब युद्ध के मैदान में जाता है तो हमेशा अपने अस्त्र-शस्त्र तैयार करके ही जाता है। हमनें अपने प्राचीन काल के योद्धाओं के चित्र तो अवश्य ही देखें होंगे। उनके हाथ में धनुष-बाण तो होता ही है और तलवार के साथ ढाल भी हुआ करती हैं। ढाल जो एक योद्धा की हमेंशा रक्षा करती है। यह ढाल हम तभी प्रयोग में ला सकते है यदि हमारे अंत: करण में ईश्वर के प्रति वैराग्य और प्रेम के भाव होगे क्योंकि यदि हमारे मन में प्रभु के लिए वैराग्य नही है तो हम विष्य वासनाओं में ही अपने जीवन का निरवाह करते रहते हैं, और कभी परमात्मा की ओर बढ़ ही नही पाते। साध्वी जी ने अपने विचारों में आगे बताया कि प्रश्न ही यहीं पैदा होता है कि प्रभु के प्रति हमारे भीतर वैराग्य उत्पन्न कैसे हो? क्योंकि आज मानव अपनें जीवन को संसारिक दौड़ ही लगा रहा है जिसमें उसे अपने आप का भी भान नही है।

ईश्वर के प्रति श्रद्धा, प्रेम, त्याग, वैराग्य तो केवल तभी संभव होगा यदि हमारे जीवन में एक संत आएंगे जो स्वयं प्रभु से प्रेम एवं वैराग्य से जुड़े होगे और हमें भी प्रभु का दर्शन हमारे अन्तकरण में करवा देंगे, तभी हमारे भीतर प्रभु को पाने की चाहत बढ़ेगी क्योंकि किसी को बिना देखें आप उसके लिए तड़प पैदा नही कर सकते। इसी प्रकार प्रभु का दीदार पाकर ही हमारे भीतर वैराग्य उत्पन्न हो सकता है। इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here