दलजीत अजनोहा बने चंडीगड़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चंडीगड़-पंजाब यूनियन आफ जर्नलिस्ट की बैठक शिव नामदेव (अपना घर) होशियारपुर में हुई। बैठक में विशेष तौर पर स्टेट प्रधान विनोद कोहली, प्रवेश चौहान और परवीन लखनपाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दलजीत सिंह अजनोहा को चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला होशियारपुर का प्रधान नियुक्त किया और सदस्यों को यूनियन के पहचान पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर यहां पत्रकारों की मुश्किलें सुनी वहीं पर उन्होंने चंडीगढ़-पंजाब यूनियन के बारे में विस्तार सहित बताया कि कब से यह यूनियन चल रही है और यूनियन के क्या उद्देश्य है। इस अवसर पर लेखक, एक्टर और नाटककार अशोक पुरी ने बैठक को संबोधन किया। उन्होंने बताया कि पत्रकार को किस तरह दिन रात मेहनत करके न्यूज़ निकालनी पड़ती है और उसके बदले में उसे बहुत कम मान भत्ता मिलता है फिर भी पत्रकार जिस संस्था से संबंधित होता है। उसके लिये दिन रात काम करता है। इस अवसर पर पत्रकारों में सुनील कुमार, जसबीर सिंह, राकेश कुमार, जसविंदर सिंह, परषोत्तम दड़ौच, सुखविंदर सिंह, धरमिंदर कुमार, सुनील लाखा, रमन खोसला, संदीप वर्मा, राजेश कुमार, संजीव कुमार, अजमेर सिंह, ओंकार सिंह, परमजीत सिंह, शतमजीव विशिष्ट, राजेश शर्मा, अश्विनी शर्मा गढ़शंकर, जसवीर सिंह झल्ली सतनौर, इकबाल सिंह घुम्मण आदि शामिल थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here