होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार के बहनोई बलवंत सिंह का आज 12 दिसंबर को उनके गांव चक्कोवाल शेखां में अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि बलवंत सिंह का 9 दिसंबर को टांडा रोड पर सडक़ हादसे में निधन हो गया था।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे इलाका निवासियों के अलावा राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के अलावा कई गणमान्यों और प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों ने चक्कोवाल शेखां पहुंच कर स्व. बलवंत सिंह को अंतिम विदाई दी और डा. राज व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। इस उपरांत गुरुद्वारा साहिब में उनकी आत्मिक शांति के लिए पाठ किया गया और अरदास की गई।