प्लीज कूड़ा कचरा इधर उधर ना फेकें

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू विकासशील देशों में कचरा एक बड़ी समस्या बन गया है. जैसे जैसे विकास हो रहा है और लोगों का जीवन स्तर बढ रहा है, कूड़ा कचरा भी बढ़ रहा है, लेकिन कचरे से कैसे निबटा जाए यह समस्या बनी हुई है। ग्रीन वैली होशियारपुर एनक्लेव के वासियों ने इस समस्या के साथ निपटने के लिए पहल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलोनी डिवैलपमैंट सोसायटी के सदस्य सुरेश बंसल ने बताया कि कॉलोनी में की एक डंप बनाया जा रहा है जिसमें गलने सडऩे योग्य सामग्री कॉलोनीवासी फेंका करेंगे जिसके साथ ऑर्गेनिक खाद तैयार की जाएगी और बाकी वेस्ट सामग्री के लिए कालोनी में ही चारों ओर डस्टबिन लगाए जा रहे हैं।

Advertisements

अरविंद धीमान ने कहा के पुराने जमाने में कचरे में आम तौर पर सिर्फ जैविक कूड़ा होता था जो जमीन में गल जाता था, लेकिन आधुनिक विकास के साथ कचरे में रसायन का अनुपात बढ़ रहा है. वह एक ओर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है तो दूसरी ओर कचरे में फेंक दी जाने वाली बहुत सी चीजों का फिर से इस्तेमाल संभव है, उनकी रिसाइक्लिंग कर संसाधनों की बर्बादी को रोका जा सकता है और पर्यावरण को संजोया जा सकता है।
भरत गंडोत्रा ने कहां के भारत जैसे देशों में पहले थैले के रूप में ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता था जो नुकसानदेह नहीं थे. दही के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता था तो सामान ढोने के लिए जूट के बैग का। प्लास्टिक ने स्थिति बदल दी है और उसके साथ एक समस्या भी पैदा हो गई है क्योंकि प्लास्टिक कभी गलता नहीं. उसका रिसाइक्लिंग ही संभव है, लेकिन उसे जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं. अब प्लास्टिक पर रोक लगाकर समस्या से निबटने की कोशिश हो रही है।
प्रकाश बंसल और नीरज धीमान ने संयुक्त रूप में बताया कि होशियारपुर एंक्लेव में स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर कचरे से निबटने के लिए छोटा प्लांट लगाया जा रहा है ताकि कचरे को अलग कर जैविक हिस्से को सडऩे दिया जाए और रसायनिक हिस्से को अलग कर दिया जाए।

इस परियोजना का एक लाभ यह भी है कि लोग कचरे के प्रति जागरूक हो रहे हैं. उन्हें मुश्किलों का पता चल रहा है. किशोरों को सिखाया जाता है कि वे कचरा कम करने की कोशिश करें और रासायनिक कचरे से बचें। इस अवसर पर कुलदीप मैंनी ,सोहनलाल नागरवाल, नीरज धीमान, रजनीश कुमार गुलियानी, जितेंद्र तिवारी, पंकज चावला, अमनदीप सिंह धामी, अचल मैनी दीपक कुमार, गौरव बंसल, दीपांशु बंसल, विनोद शर्मा , सतीश गुप्ता, पंकज मलिक, कपिल गुप्ता, गौतम इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here