Tuesday, October 27, 2026
Home Politics 2019 में मोदी के तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकेंगी जनता: संतोष चौधरी

2019 में मोदी के तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकेंगी जनता: संतोष चौधरी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। पूर्व सांसद संतोष चौधरी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। इस दौरान संतोष चौधरी ने नववर्ष की बधाई देते हुए 2019 में पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव संबधी विचार चर्चा की।

Advertisements

इस संबधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए संतोष चौधरी ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पंजाब में पंचायती चुनावों में कांग्रेस पार्टी से संबधित पंचायतों की बड़ी जीत पर उन्हे बधाई दी। संतोष चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की तरफ बढ़ते कदम है जो मोदी की तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here