कर्नाटक में जनता के फतवे ने कांग्रेस को खत्म करने की सोच रखने वालों के दांत किए खट्टे: नवी रैहल

navpreet rehall

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत नवी रैहल ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के हक में फतवा देकर कांग्रेस को खत्म करने की सोच रखने वालों के दांत खट्टे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश व्यापी पार्टी है और इसे खत्म करने की सोच रखने वालों को अब देश की जनता आईना दिखा रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता की कहानी की शुरुआत है तथा आने वाले समय में कांग्रेस बड़ी लीड़ के साथ केन्द्र में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को जाति एवं धर्म की राजनीति में बांटकर रोटियां सेंकने वालों को कर्नाटक की जनता ने सबक सिखा दिया है तथा अब अन्य राज्यों एवं केन्द्रीय चुनाव का लोग इंतजार करने लगे हैं। इससे पहले राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी सूझबूझ का परिचय देते हुए कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here