अलायंस क्लब ग्रेटर की ओर से जागो वोटर जागो सैमीनार का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर की तरफ से एैली. जगजोत सिंह की अध्यक्षता में जागो वोटर जागो सैमीनार तथा वर्ष 2021-22 के नये प्रधान का चुनाव किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2021-22 के जि़ला गवर्नर एैली. सुमेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के प्रोजैक्ट चेयरमैन एैली. संदीप कपूर थे। जागो वोटर जागो सैमीनार की शुरुआत संचालक एैली. संदीप कपूर ने करते हुए क्लब की तरफ से किये गये कार्यों की जानकारी देने के पश्चात रंगकर्मी एैली. अशोक पुरी को ’जागो वोटर जागो’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया।

Advertisements

इस अवसर पर एैली. अशोक पुरी ने बताया कि क्लब की तरफ से चल रहे ’जागो वोटर जागो’ अभियान के अन्तर्गत समूचे वोटरों को अपने वोट के अधिकार का सही ढंग से प्रयोग करके अपने शहर, प्रदेश तथा देश के लिए बढिय़ा प्रतिनिधि चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की सब से अहम आवश्यक्ता यह है की 100 प्रतिशत लोक अपनी वोट का प्रयोग करें। इस अवसर पर संदीप सिंह भोगल ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि हमें मानवीय मुल्यों तथा सभी के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए अच्छे समाज सेवक प्रतिनिधियों को चुनना चाहिए। इस सारी विचार चर्चा में यूसूफ मलिक, सचदेव सिंह तथा रधुवीर सिंह ने भी भाग लिया। सैमीनार के पश्चात एैली. सुमेश कुमार की देख-रेख में सर्वसम्मति से एैली. गुरप्रीत सिंह को साल 2021-22 के लिए प्रधान चुना गया।

उन्होंने चुनाव के पश्चात विश्वास दिलाया कि वो समाज सेवा के चलते पहले कार्यक्रमों के साथ-साथ सडक़ सुरक्षा, प्रदूषण मुक्त समाज, खूनदान, आंखे दान आदि कार्यक्रमों पर जोर देंगे। कार्यक्रम के अन्त में एैली. गुरप्रीत सिंह को हार पहना कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सचदेव सिंह ने एैली. सुमेश कुमार को दोशाला प्रदान करके सममानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here