नहर में गिरी मृत गाय को निकाला, विधिवत रुप से किया संस्कार

 

 -सामाजिक संस्था ‘नई सोच’ के सदस्यों ने नगर निगम के सहयोग से किया पुण्य कार्य-

होशियारपुर। गौमाता की सेवा हेतु कार्यरत संस्था नई सोच के सदस्यों ने आज एक सूचना पर कंडी नहर में गिरी एक मृत गाय को नगर निगम के सहयोग से बाहर निकाला व विधिवत रुप से उसका संस्कार किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने बताया कि बाला जी क्रांति सेना के संगठन मंत्री राज कुमार बूटा ने सूचना दी कि बस्सी गुलाम हुसैन के समीप से गुजरती कंडी नहर में एक गाय मृत पड़ी हुई है तथा उसके मुंह पर बोरी बंधी हुई है। इसकी सूचना मिलते ही नई सोच के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम का जायजा लिया। अश्विनी गैंद ने बताया कि इसके उपरांत उन्होंने पुलिस को सूचित किया व नगर निगम के इंस्पैक्टर संजीव कुमार को गाय को नहर से निकालने हेतु जे.सी.बी. भेजने की बात की। इस पर उन्होंने तुरंत जे.सी.बी. को मौके पर भेजा तथा गाय को नहर से निकाला। उन्होंने बताया कि इस उपरांत पुलिस ने डाक्टरों की टीम को मौके पर बुलाया और गाय का पोस्टमार्टम करवा। तदोपरांत विधिवत रुप से गाय का संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि गाय की मृत देह को देखकर आभास होता है कि उसे किसी ने मार कर नहर में फेंका होगा। इसलिए उन्होंने पुलिस से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाय की हत्या का मामला दर्ज करने की रिपोर्ट लिखाई। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि लावारिस पशुधन से फसलों को नुकसान हो रहा है, परन्तु इसका यह मतलब नहीं कि हम उनकी जान ही ले लें। ऐसी घटनाएं होशियारपुर में आए दिन सामने आ रही हैं, जो तर्कसंगत नहीं हैं। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें और प्रशासन को भी चाहिए कि लावारिस पशुधन की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए कदम उठाए जाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष कमल शर्मा कोठारी, राज कुमार बूटा, रिक्की, गौरा, नितिन सूद, विक्की खन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here