Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur विश्वभर में सभी धर्मों के लोग धूमधाम से मनाते हैं महाशिवरात्रि का...

विश्वभर में सभी धर्मों के लोग धूमधाम से मनाते हैं महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व: डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा स्पोट्र्स सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर सभी शिव भक्तों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डा. घई ने कहा कि महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व है जिसे देश ही नहीं विदेश में भी रहने वाले सभी धर्मों के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।

Advertisements

-शिव मंदिर बंसी नगर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डा. घई ने समूह आयोजन कमेटी को प्रभात फेरी संध्या फेरी व महाशिवरात्रि में किए गए हवन व अन्य कार्यक्रमों के शानदार आयोजन संबंधी सराहना की। इस अवसर पर डा. घई ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कराए गए हवन में पूर्णाहूति डाली। इस अवसर पर जगदीश मिन्हास, राज कुमार बिल्ला, अशोक कुमार गोल्डी, ठाकुर देस राज, केवल ठाकुर, तरूण हैरी सिक्का, मोहित संधू, कर्मचंद शर्मा, हरीदत्त शर्मा, पं. वकील तिवारी, प्रदीप कुमार, हरीश बेदी, लक्की ढींगरा, अनिल शर्मा, मोहित तिवारी, जसवीर सिंह, प्रभा देवी, रीटा रानी, कांता रानी, विजय लक्ष्मी, सिम्मी कोहली, प्रीत, कंचन देवी के अलावा समूह बंसी नगर व इलाका निवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here