Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur कैप्टन अमरिंदर के रूप में प्रदेश को मिला है कुशल नेतृत्व: डा....

कैप्टन अमरिंदर के रूप में प्रदेश को मिला है कुशल नेतृत्व: डा. नंदा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए शानदार बजट व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर डा. नंदा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पेश किए गए बजट से प्रदेश की तरक्की को नए आयाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना जीवन प्रदेश व प्रदेश की भलाई को समर्पित किया है तथा हमारा सौभाग्य है कि हमें कैप्टन अमरिंदर सिंह के रूप में एक कुशल नेतृत्व प्राप्त है।

Advertisements

डा. नंदा ने समूह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर बीसी आयोग के चेयरमैन सरवन सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, शादी लाल, तरनजीत कौर सेठी, डिंपल अरोड़ा, मलकीत सिंह मरवाहा, हरदीप हैप्पी, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, एडवोकेट नवीन जैरथ, प्रतीक अरोड़ा, अवतार कपूर, दीप भट्टी, वनीता शर्मा, मीनाक्षी शारदा, अनिल परूथी, तरनजीत अरोड़ा व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here