Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा व धर्म के प्रति बढ़ती...

धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा व धर्म के प्रति बढ़ती है लोगों की अस्था : खन्ना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भूतगिरि मंदिर के वार्षिक समागम में उपस्थित होकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने नमस्तक होकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री खन्ना ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भावना और आपसी भाईचारे के साथ-साथ धर्म के प्रति भी लोगों की आस्था बढ़ती है। इस अवसर पर उन्होंने हवन यज्ञ में आहूति डाल नगर के मंगलमय की कामना की।

Advertisements

इस अवसर श्री खन्ना ने उपस्थित श्रद्धालुओं तथा प्रबंधक कमेटी को समागम के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्म पत्नि श्रीमति मीनाक्षी खन्ना तथा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. रमन घई को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद के प्रदेश सहसंयोजक रविंदर अग्रवाल, प्रदीप डोगरा, शाम पंडित, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here