आबादकार किसानों को जबरदस्ती जमीनों से हटाने को लेकर संघर्ष कमेटी में पनपा रोष

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नु के निर्देशों अधीन गांव रड़ा मंड में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य प्रमुख सविंदर सिंह और सरवन सिंह के नेतृत्व में किसानो तथा आबादकार किसानो ने अपनी किसानी मांगो के हल में आवाज बुलंद करते हुए किसानो को पेश आ रही मुश्किलों के बारे में विचार चर्चा की।

Advertisements

इस दौरान गन्ना मिलों की ओर से गन्ने को बाउंड करने तथा पर्चियों का वितरण सही तरीके से नहीं होने की समस्या के प्रति आवाज बुलंद करते हुए इस समस्या के जल्द हल के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानो को मिलों की ओर से उनके बकाए न मिलने के बारे में भी बताया। ऐसे में किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंगलात विभाग की ओर से महताबपुर मुकेरियां के आबादकार किसानों को रेंज अफसर की ओर से प्रताडि़त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आबादकार किसानों की चालीस-पचास साल मेहनत के साथ आबाद की जमीन से किसानो को जबरदस्ती उजाडऩे का किसान मजदूर संघर्ष कमेटी लगातार विरोध करेगी। इस दौरान उन्होंने भंगाला थाने में किसानों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द करने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि अगर पर्चे रद्द नहीं हुए तो अगली बैठक दौरान डी.एफ.ओ. दफ्तर दसूहा के समक्ष जल्दी ही धरना लगाने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान शविंदर सिंह ठठिखारा, गुरप्रीत सिंह खानपुर, कश्मीर सिंह, कुलवीर सिंह काहलों, बिंदर, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह, हरबंस सिंह, राम सिंह, निशान सिंह, सोहन लाल, राजा, सुदेश कुमारी, प्रकाश कौर, कुलदीप सिंह बेगोवाल इत्यदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here