
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। गुरुद्वारा दुख निवारण श्री गुरु नानक चरनसर भीखोवाल में धन-धन बाबा चरन सिंह जी भीखोवाल वालों की आठवीं बरसी के अवसर पर आयोजित समागम में पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी ने विशेष तौर से पहुंचकर शीश निवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती हैं तथा उनके आशीर्वाद से ही हम आगे बढ़ते हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा चरन सिंह जी का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है तथा इस पावन स्थान के प्रति श्रद्धालुओं की असीम आस्था है। यह पावन स्थान सभी के लिए वंदनीय है। इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखण्ड पाठ के भोग डाले गए और कीर्तनी जत्थों द्वारा गुरवाणी कीर्तन करके श्रद्धालुओं को गुरु की बाणी से जोड़ा गया।
इस दौरान भगत संतोख सिंह व अन्यों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष चौधरी को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार पूर्व सरपंच, हरबंस लाल, वरिंदर कुमार व अन्य मौजूद थे।











