Saturday, October 17, 2026
Home Crime भगौड़ा घोषित अस्लामाबाद का सुनील गिरफ्तार

भगौड़ा घोषित अस्लामाबाद का सुनील गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। अदालत की ओर से भगौड़ा घोषित सुनील कुमार पुत्र हरमेश कुमार निवासी अस्लामाबाद को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. राजकुमार ने पुलिस पार्टी सहित भगौड़ा घोषित सुनील को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

दिसंबर 2014 में सनी पुत्र राणा निवासी इंदरा कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुनील कुमार और अनिल कुमार ने इसके साथ मारपीट की थी। अदालत ने 2016 में सुनील कुमार को भगौड़ा करार दे दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here